हाजीपुर, नवम्बर 4 -- महनार संवाद सूत्र। आगामी छह नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को मध्य विद्यालय महनार बालक में विद्यार्थियों द्वारा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी के निर्देशानुसार प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर पहले मतदान,फिर जलपान,एक वोट,एक जिम्मेदारी, लोकतंत्र की शान है मतदान जैसे नारे लगाते हुए लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती हर नागरिक के मताधिकार के प्रयोग पर निर्भर करती है। मतदान न केवल अधिकार है, बल्कि देश के भविष्य निर्माण में भागीदारी का प्रतीक भी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.