हाजीपुर, फरवरी 24 -- पेज चार पर फ्लायर.. मैराथन का शुभारंभ एसपी विक्रम सिहाग ने हरी झंडी दिखाकर किया युवाओं को नशा एवं साइबर फ्रॉड के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया महनार,संवाद सूत्र। पुलिस पखवारा के अवसर पर जिला के एसपी विक्रम सिहाग के निर्देशन एवं महनार एसडीपीओ तथा एसडीओ की उपस्थिति में नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता अभियान को लेकर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ एसपी विक्रम सिहाग ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान एसडीओ नीरज कुमार एवं एसडीपीओ प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। इस मौके पर एसपी ने मैराथन की निर्धारित थीम "नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता" के तहत युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशा एवं साइबर फ्रॉड के...