हाजीपुर, जनवरी 31 -- महनार। सं.सू. महनार में सरकार के निर्देश पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीद अभियान सुचारू रूप से जारी है। महनार प्रखंड के लिए इस वर्ष धान खरीद का कुल लक्ष्य 1343 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है, जिसके मुकाबले अब तक 577.900 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। प्रखंड सहकारिता अधिकारी शंकर मंगलम ने बताया कि सभी पैक्स केंद्रों पर नियमित रूप से धान की खरीद की जा रही है और किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में खरीद में और तेजी आने की संभावना है, क्योंकि अब बड़ी संख्या में किसान अपने धान की बिक्री के लिए पैक्स केंद्रों का रुख कर रहे हैं। प्रखंड सहकारिता अधिकारी के अनुसार किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं, ताकि किसानों का भरोसा बना रह...