हाजीपुर, दिसम्बर 7 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत स्थित विशनपुर गांव में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया,जब कोलकाता निवासी एक विवाहिता ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए गांव में पहुंचकर जोरदार हंगामा कर दिया। महिला के हंगामा करते ही आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और हालात को देखते हुए महनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कोलकाता निवासी विलगिस खातून ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व विशनपुर गांव के अशोक भगत के पुत्र अमित पासवान से हुई थी। विवाह के बाद वह पति के साथ कोलकाता में रह रही थी और समय-समय पर ससुराल भी आती रही है। महिला का आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से दहेज की लगातार मांग की जाती थी तथा मारपीट और धमकी दी जाती थी। खातून ने दावा किया कि उसके पति अमित ने चोरी-छिपे द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.