हाजीपुर, फरवरी 25 -- महनार,संवाद सूत्र। होली पर्व को लेकर प्रशासन की सख्ती अब जमीनी स्तर पर दिखने लगा है। अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत महनार पुलिस ने अनुमंडल क्षेत्र में व्यापक छापेमारी की। अभियान का नेतृत्व महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने किया। कार्रवाई के दौरान चार संचालित देशी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया तथा करीब आठ हजार लीटर जावा गुड़ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस टीम ने बलवा जयराम, सुलहुलपुर, खांसपट्टी, नरहा, चकेशो एवं बाजार गंगा घाट क्षेत्र में समन्वित कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने अवैध रूप से संचालित भट्ठियों को तोड़ते हुए शराब निर्माण की पूरी व्यवस्था ध्वस्त कर दी। भारी मात्रा में रखा गया जावा गुड़, जो शराब बनाने के लिए तैयार किया गया था, उसे विनष्ट कर दिय...