हाजीपुर, फरवरी 17 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिले के महनार में सोमवार को बाल श्रम उन्मूलन को लेकर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महनार प्रखंड क्षेत्र में छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि बाल श्रम जैसी कुप्रथा के विरुद्ध जिले में सतत एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित निरीक्षण एवं जनजागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी प्रतिष्ठान में बाल श्रमिक नियोजन की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही जिलाधिकारी ने आमजनों से बाल श्रम से संबंधित सूचना की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है। ताकि ऐसे मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार महनार थाना ...