हाजीपुर, जनवरी 9 -- महनार, संवाद सूत्र। नगर परिषद महनार द्वारा गुरुवार को महनार बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान के साथ-साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान बाजार क्षेत्र से लगभग 15 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए गए, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों से कुल Rs.11,000 का अर्थदंड वसूल किया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम ने सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया। दुकानदारों और ठेला-खोमचा संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में अतिक्रमण या प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता, यातायात व्यवस्था और पर्यावरण संरक्षण नगर परिषद की प्राथमिकता है। इस संयुक्त अभियान का नेतृत्व नगर प्रबंधक रितेश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.