हाजीपुर, दिसम्बर 28 -- महनार,संवाद सूत्र। कांग्रेस पार्टी के 140 वें स्थापना दिवस के अवसर पर महनार में प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार झा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी के ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार झा ने कहा कि बिहार में जब तक कांग्रेस की सरकार रही,तबतक राज्य में अमन-चैन का माहौल कायम रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि महनार के महान स्वतंत्रता सेनानी मदन झा एवं शारदा झा के नाम से जुड़ी धरोहरों को रातों-रात सड़क में तब्दील किया जा रहा है,जिसकी शिकायत प्रशासन से किए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनरेगा,आवास योजना,शौचालय जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के नाम पर व्यापक स्तर...