हाजीपुर, जून 8 -- महनार। संवाद सूत्र महनार नगर व प्रखंड क्षेत्र में बकरीद का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों, मस्जिदों आदि में ईद उल अजहा (बकरीद) की नमाज अता की और देश में अमन चैन, शांति, भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस दौरान स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह में मजिस्ट्रेर के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बताया गया कि ईदगाह खाकी बाबा मजार, नया टोला इस्लामपुर मस्जिद, खरजम्मा वार्ड संख्या तीन मस्जिद, प्रखंड महनार क्षेत्र में लावापुर महनार ईदगाह, गोरिगमा मदरसा, बाजितपुर चकउस्मान ईदगाह, सरमसतपुर मस्जिद, भरहो मस्जिद, महमदपुर मस्जिद, मक्कनपुर, हरगोविंदपुर जंदाहा पटोरी सड़क किनारे ईदगाह, करनौती मदरसा, जावज मस्जिद में सुबह नमाज अता किया गया। लोगों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.