हाजीपुर, जनवरी 22 -- महनार,संवाद सूत्र। इंज्यूरी रिपोर्ट को ग्रेवियस कराने के नाम पर 40 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने महनार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से लिखित शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी अजय कुमार सिंह,पिता स्व. रामनाथ सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर 2025 को उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी,जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस मामले में उनके फर्द बयान के आधार पर सहदेई बुजुर्ग थाना कांड संख्या-452/2025 दर्ज किया गया था। पीड़ित के अनुसार,कांड दर्ज होने के बाद चांदपुरा थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव निवासी मौसम कुमार, पिता अरविंद कुमार सिंह तथा चकेयाज गांव निवासी भोला सिंह,जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत है,ने उनसे...