हाजीपुर, फरवरी 21 -- महनार, संवाद सूत्र राजकीय महनार महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महनार बालक के मैदान में मंच निर्माण, सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। एसडीओ नीरज कुमार ने पदाधिकारियों व समिति सदस्यों के साथ स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि दर्शकों और प्रतिभागियों के लिए सभी सुविधाएं सुरक्षित और व्यवस्थित रहें। महोत्सव का उद्घाटन आठ मार्च को होगा। पहले दिन महनार गीत, स्वागत गान, लोक नृत्य और भक्ति वंदना होगी। नौ मार्च को स्कूली बच्चों और कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। विभागीय व संस्थागत प्रदर्शनी स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। महनार महोत्सव की शुरुआत 2007 में तत्कालीन एसडीओ मोहन प्रसाद के नेतृत्व में हुई थी। समिति में स्व डॉ प...