हाजीपुर, फरवरी 25 -- महनार । संवाद सूत्र महनार प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित खेल मैदान में बुधवार (आज) महनार महोत्सव 2026 के तहत एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी सुबह 8 बजे से 9:30 बजे के बीच अपना रजिस्ट्रेशन कराएंगे। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड की छायाप्रति और मोबाइल नंबर अनिवार्य किया गया है। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के लिए 50 मीटर रेस (कक्षा 1-8), 100 मीटर स्प्रिंट, 200 मीटर रेस, 400 मीटर रिले और लंबी कूद जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागियों को जूनियर डिवीजन (कक्षा 6-8), सीनियर डिवीजन (कक्षा 9-12) और ओपन डिवीजन (पुरुष एवं महिलाएं) में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता का समय सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.