हाजीपुर, फरवरी 15 -- महनार,संवाद सूत्र। शुक्रवार की देर रात महनार बाजार में हुई लूट की वारदात ने इलाके में डर और बेचैनी फैला दी। बाजार की प्रमुख दवा दुकान एजी फार्मा के संचालक अविनाश कुमार जब दुकान बंद कर घर लौट रहे थे,तभी बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार दिखाकर उनसे लगभग एक लाख रुपए नकद लूट लिए। अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद शनिवार को महनार बाजार की सभी दवा दुकानें बंद रहीं। क्षेत्र के दवा व्यवसायियों ने आपात बैठक बुलाकर सुरक्षा और प्रशासनिक कार्रवाई पर चर्चा की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाए तो व्यवसायी आंदोलन की रणनीति अपनाएंगे। व्यवसायियों ने बाजार में सुरक्षा कड़ी करने,नियमित गश्ती बढ़ाने और चौकसी के उपाय करने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि लगातार इस तरह की घटनाओं स...