हाजीपुर, अगस्त 30 -- महनार। सं.सू. ब्राह्मण भूमिहार एकता मंच के राष्ट्रीय संयोजक आशुतोष कुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद महनार आगमन पर स्वागत किया गया। करनौति स्थित भाजपा जिला उपाध्यक्ष कल्याणी देवी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया। आशुतोष ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश के हर नागरिक के प्रति समान भाव रखती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा के नेतृत्व में सभी जाति-वर्ग और धर्म के लोगों के विकास हेतु कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी सत्ता के शीर्ष पर पहुंच सकता है। लालू प्रसाद यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि पुत्र मोह में वे धृतराष्ट्र बन चुके हैं। इस अवसर पर डॉ प्रेम सि...