हाजीपुर, अप्रैल 10 -- महनार। संवाद सूत्र महनार नगर निवासी एवं वार्ड पार्षद किशन शर्मा को युवा जदयू प्रकोष्ठ का महनार नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। युवा जदयू जिलाध्यक्ष विक्की सिंह कुशवाहा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत व धारदार बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद नगर अध्यक्ष की सूची जारी की। वार्ड पार्षद किशन शर्मा को मनोनयन पत्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की उपस्थिति में सौंपी गई। मौके पर श्री कुशवाहा ने बधाई देते हुए कहा कि युवा वर्ग भी दल की रीढ़ होते हैं। उनके बूते ही किसी कार्य को बेहतर अंजाम तक पहुंचाया जा सकता है। हमारा हमेशा सहयोग बना रहेगा। नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर किशन शर्मा ने कहा कि जिस विश्वास के साथ पार्टी ने मेरे ऊपर दायित्व सौंपा है। उसका पूरी तरह से निर्वहन करुंगा। नगर अध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू क...