हाजीपुर, जनवरी 28 -- महनार। सं.सू. महनार थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चमरहरा गांव में छापेमारी कर अवैध शराब के बड़े जखीरे का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने एक बथान से 58.26 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक भी जब्त की है। मामले में तीन लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चमरहरा मठ के पास नदी किनारे स्थित प्रेम सिंह के फूस के बथान में अवैध रूप से अंग्रेजी व देशी शराब छुपाकर रखी गई है, जिसे बिक्री के लिए निकाला जाना था। सूचना की तस्दीक के बाद महनार थाना की पुलिस ने वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए छापेमारी की कार्रवाई की। बाइक और बोरों से मिली शराब छापेमारी के दौरान बथान के पास खड़ी काले रंग की स्प्लेंडर बाइक की सीट पर रखे प्लास्टिक बोरे से ऑफिसर चॉइस व्हिस्की 180 एमए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.