हाजीपुर, जनवरी 6 -- महनार। बेलसर । हि.टी. महनार क्षेत्र में नदियों पर गहराते संकट का प्रभाव अब केवल खेती तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर भी इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है। नदियों में पानी नहीं रहने के कारण नदी किनारे बसे लोग खुलेआम उसमें कचरा फेंक रहे हैं और गंदा पानी बहाया जा रहा है, जिससे प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय पर्यावरण जानकारों के अनुसार, नदी के सूखने से जलीय जीव-जंतुओं और मछलियों की कई प्रजातियां अब लगभग विलुप्त हो चुकी हैं। पहले जिन नदियों में विविध प्रकार की मछलियां पाई जाती थीं, अब वहां जीवन के संकेत बेहद सीमित रह गए हैं। इससे पूरे क्षेत्र की जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंचा है। नदियों के अविरल बहाव के रुकने से आसपास के इलाकों की हरियाली में भारी कमी आई है। मिट्टी में नमी घटने और तापमान में वृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.