मोतिहारी, जनवरी 8 -- तुरकौलिया, निसं। अंचल क्षेत्र के बेलवा राय बैरागी महनावा बाजार पर सरकारी भूमि व सड़क की भूमि करीब 13.28 एकड़ पर अवैध ढंग से किये हुए कब्जा को हटाने का कावायद अंचल प्रशासन ने शुरू कर दी है। सीओ संतोष कुमार ने सार्वजनिक नोटिश चिपका कब्ज़ा करने वाले को स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। सीओ ने दो हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने बताया कि वहां थाना नंबर 72 खाता नंबर 292 व खेसरा नंबर 1620 रकवा 4.30 डिसमिल सड़क की भूमि है, जिसे अतिक्रमण कर लिया गया है। वैसे ही खाता नंबर 292 व खेसरा नंबर 1621 रकवा 8.98 एकड़ भूमि गैरमजरुआ खास की है। वह भी अतिक्रमित है। जिसे हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। नहीं हटाने पर उक्त भूमि की पैमाइस कर अतिक्रमित भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के लिए कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.