बिहारशरीफ, फरवरी 8 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। तेल्हाड़ा उच्च विद्यालय के मैदान में रविवार को त्रिपोलिया गोयल क्रिकेट कप का फाइनल खेला गया। महद्दीपुर की टीम ने जगाई को 35 रनों से हराकर कप पर कब्जा जमा लिया। महद्दीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में पांच विकेट खोकर 207 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करते हुए जगाई की टीम 174 रनों पर ऑल आउट हो गयी। विजेता टीम के शाहरूख को मैन ऑफ दी मैच और जगाई के रामा को मैन ऑफ दी टूर्नामेंट चुना गया। मौके पर महेन्द्र सिंह यादव, कुणाल बनर्जी, लक्ष्मी बनर्जी, सुजेन्द्र प्रसाद, राम कुमार बोकाडिया, वैशाली गोयलसन्नी कुमार, कुंदन कुमार, रमेश कुमार, विमल कुमार, सौरभ कुमार, शशिकांत कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...