देवरिया, मई 25 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिरसिया के महदेवा टोला में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इस ट्रांसफार्मर से जुड़े उपभोक्ता उमस भरी गर्मी एवं रात अंधेरे में गुजारने को मजबूर हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ट्रांसफार्मर ने लोड लेना कम कर दिया। लाइनमैन ने ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन शनिवार को यह पूरी तरह दगा दे गया। ग्राम प्रधान राकेश पासवान समेत दर्जनों ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर जलने की सूचना दी है। पांडेचक के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर पर अत्यधिक लोड है। उच्च अधिकारियों से वार्ता कर 63 के स्थान पर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.