सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र कपिलवस्तु के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से बहुप्रतीक्षित महदेवा-पटनी-जंगल मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिएRs.19.26 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह जानकारी विधायक श्यामधनी राही ने दी। उन्होंने बताया कि लगभग 6.950 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण से क्षेत्र की जनता को आवागमन में सुगमता, व्यापारिक गतिविधियों में तेजी और विकास की नई संभावनाएं प्राप्त होंगी। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति कपिलवस्तु विधानसभा की जनता के लिए एक बड़ा विकासात्मक उपहार है। सरकार की प्राथमिकता जनता के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और विकास कार्यों को गति देने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.