मुरादाबाद, फरवरी 7 -- महदहा समाज को संवैधानिक रूप से अनुसूचित जाति का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में समाज के लोगों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को ज्ञापन देकर कहा कि महदहा समाज से संबंधित जातियों को गलत श्रेणी में प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिससे समाज के लोगों को संवैधानिक अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है। निषाद पार्टी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा 8 जनवरी 2022 को जारी निर्देशों का भी स्पष्ट उल्लंघन किया जा रहा है। जबकि नियमों के अनुसार महदहा समाज की जातियों की एससी में गणना एवं प्रमाण पत्र जारी किया जाना अनिवार्य है। ज्ञापन में मांग की गई कि महदहा समाज की जातियों की अनुसूचित जाति में जनगणन...