दरभंगा, मार्च 31 -- घनश्यामपुर। प्रखंड के महथवार गांव में नव युग महथवार के तत्वाधान में रविवार को विचार महोत्सव सह वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने तार्किक शक्ति के आधार पर अपने वक्तव्य को प्रस्तुत किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाली ज्योति कुमारी, द्वितीय स्थान कृष्ण राज और तीसरा स्थान लाने वाले तुलसी कुमार को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी, प्रशस्ति व प्रमाणपत्र गांव के इंद्रजीत भारती, बाबूकांत झा तथा हरि शंकर झा ने प्रदान किया। इस मौके पर नव युग महथवार के सदस्य अभिषेक मिश्रा, हर्ष कुमार, धीरज कुमार, अनुज कुमार, प्रशांत कुमार और सत्यम कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.