मुजफ्फर नगर, जनवरी 20 -- मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र संकेत का भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ। होनहार संकेत का चयन भारतीय नौसेना में होने पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र संकेत पुत्र धर्मेंद्र निवासी अकबरगढ़ का चयन भारतीय नौसेना की सीनियर टेक्निकल एंट्री में हुआ है। संकेत ने वर्ष 2022 में विद्यालय से इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की थी। पिछले वर्ष अप्रैल माह में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी संकेत ने सफलता प्राप्त की। नौसेना की ओर से नवंबर माह में घोषित अंतिम परीक्षा परिणाम में संकेत ने सफलता हासिल की है। फाइनल सिलेक्शन के बाद छात्र संकेत 17 फरवरी से शुरू होन...