मुजफ्फर नगर, फरवरी 4 -- खतौली। रतनपुरी पुलिस ने सठेडी रजवाहे की पुलिया के समीप से 11 लाख रुपये के गांजे समेत बाइक सवार आरोपी को पकड़ा है। आरोपी बाइक से गांजे की सप्लाई करने जा रहा था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। रतनरपुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को थाने की पुलिस बुढाना रोड पर सठेडी गांव के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर रूक गया। बाइक पर बड़ा बोरा रखा हुआ था। पुलिस बाइक सवार की ओर चली तो उसने बाइक को रजवाहे की पटरी की ओर मोड़ दिया। भागने का प्रयास करते समय बाइक स्लिप हो गई। पुलिस ने दौड़ कर बाइक सवार को पकड़ लिया। बोरे की तलाशी ली गई तो उसमे गांजा भरा हुआ था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उस्मान पुत्र अलीहसन निवासी चंदसीना बताया। थाने लगाकर आरोपी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.