मुजफ्फर नगर, फरवरी 24 -- खतौली। मंगलवार को रतनपुरी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर सिरधन-दूधली गांव के समीप कैंटर और मजदूरों से भरे पिकअप वाहन की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में महिला समेत 21 लोग घायल हुए। टक्कर के बाद कुछ मजदूरी गाड़ी से उछल कर खाई में जा गिरे जबकि कुछ सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया। इस दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। वहीं आरोपी कैंटर चालक अभी फरार है। जानसठ थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी संजय मजदूरों की ठेकेदारी करता है। मंगलवार को अपने गांव के अलावा गुज्जरहेड़ी और सठेड़ी से मजदूरों को लेकर सरधना थाना क्षेत्र के पाली गांव में मटर तोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.