दरभंगा, दिसम्बर 18 -- लहेरियासराय/गौड़ाबौराम। योजना एवं विकास विभाग कार्यालय के जूनियर इंजीनियर अंसारुल हक के खिलाफ विजिलेंस की छापेमारी की चर्चा जंगल की आग की तरह पूरे जिले में फैल गयी। लोग मोबाइल फोन के माध्यम से एक-दूसरे से इसकी जानकारी लेने में जुट गए। इधर, विजिलेंस की टीम ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यालय में पहुंचकर कागजात और कंप्यूटर से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की देर तक गहन जांच की। विभागीय अभिलेखों को खंगाला गया और डिजिटल डेटा की भी जांच की गई। इस कार्रवाई के दौरान सहायक अभियंता मंजूर अहमद से भी पूछताछ की गई। इस दौरान पूरे कार्यालय में हड़कंप मचा रहा। बता दें कि अंसारुल हक योजना विकास विभाग के प्रभार में थे। मूल रूप से वे गौड़ाबौराम प्रखंड में मनरेगा योजना के जेई थे। वे एक पखवाड़े से कार्यालय नहीं आये थे। गौड़ाबौराम के मनरेगा पीओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.