गिरडीह, फरवरी 9 -- डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विभागों में पदाधिकारियों के पद लंबे समय से खाली पड़े होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पूर्व जिप सदस्य सह भाजपा नेता जीवाधन महतो ने राज्य सरकार से जल्द से जल्द पदों को भरने की मांग की है। उन्होंने कहा कि डुमरी में एसडीएम, बीडीओ, रेंजर सहित कई अहम विभागों में अधिकारियों का पद रिक्त है, जिससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की कमी के कारण आम जनता को अपने कार्यों के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है और कई योजनाएं समय पर पूरी नहीं हो पा रही हैं। कहा कि डुमरी प्रखंड क्षेत्र काफी बड़ा है और यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी निवास करती है। ऐसे में प्रमुख विभाग में अधिकारियों का पद महीनों से रिक्त है और प्रभार पर सं...