सहरसा, जनवरी 15 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। कचहरी ढाला से एसपी ऑफिस चौक तक का मुख्य मार्ग इन दिनों अतिक्रमण की गंभीर समस्या से कराह रहा है। सड़क के दोनों ओर सरकारी जमीन पर गैरेज संचालक, मछली विक्रेता, फोटोस्टेट दुकानदार और अन्य छोटे-बड़े व्यवसायियों ने खुलेआम कब्जा जमा लिया है। कहीं अस्थायी टिन शेड लगे हैं तो कहीं पक्के निर्माण खड़े हो गए हैं। हालत यह है कि सड़क की चौड़ाई लगातार सिमटती जा रही है, जिससे पैदल चलने वालों से लेकर वाहनों तक को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग शहर की व्यस्ततम सड़कों में से एक है, लेकिन अतिक्रमण के कारण यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। इस मार्ग की सबसे चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.