लखनऊ, दिसम्बर 7 -- लखनऊ प्रमुख संवाददाता शहर के विभूतिखंड में सीएम ग्रिड योजना के तहत दीवार गिर गई। ग्रीन गैस के मदर स्टेशन के पास हो रही खुदाई के बीच कमजोर हुई गोमती नगर बस डिपो की दीवार भरभराकर गिरने से तीन मजदूर घायल हो गए। मजदूरों को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। मौके पर डॉक्टरों की देखरेख में उपचार चल रहा है। इलाज करा रहे मजदूरों का कहना है कि दीवार पहले से झुकी थी। वहीं, गोमतीनगर बस डिपो ओमेक्स की तरफ से पीपीपी मॉडल में डेवलप किया जा रहा है। दीवार गिरने से तीन मजदूर चोटिल हुए हैं। इसमें सीतापुर के रहने वाले दो मजदूर शामिल हैं। कमलापुर निवासी 29 वर्षीय दीपू के पैर में चोट आई है। इसी जिले के फकीरे के कंधे में चोट लगी है। मलिहाबाद के 50 वर्षीय मजदूर रामआसरे के हाथ में चोट आई है। वहीं नगर निगम के चीफ इंजीनियर महेश वर्मा का कहना...