गाजीपुर, दिसम्बर 6 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के सातों तहसीलों पर शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सैदपुर तहसील में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने लोगों की समस्याएं सुनी। कुल 63 शिकायतों में से मौके पर महज चार का ही निस्तारण हो सका। इसके अलावा सातों तहसीलों में 364 शिकायतों में से 38 का समाधन किया गया। अन्य को निराश होकर घर लौटना पड़ा। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 30 प्रार्थना पत्रों में से छह का, तहसील सेवराई में 21 शिकायतों में से दो का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में 28 में से 05 का, तहसील मुहमम्दाबाद में 72 में से 12 का, तहसील जखनियां में 95 में से 03 का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियां में 55 प्रार्थना पत्रों में से 06 का समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने शिकायतों को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.