गंगापार, मई 18 -- गंगापार को यमुनापार को जोड़ने के लिए सैदाबाद के दुमदुमा से लकटहा गंगा घाट पर पीपे का पुल बनाया गया है। पांटून पुल बनाए जाने की लागत व रखरखाव का खर्च 29 लाख है। इस तरह से देखा जाय तो पुल पर एक दिन के आवागमन की लागत लगभग 83 हजार रुपये है। पुल निर्माण होने से सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे स्टीमर व नावों को बंद कर दिया गया है। स्थानीय मल्लाह नावों से गंगा पार कराने के लिए मनमाना तरीके से राहगीरों से वसूली कर रहे है। पांटून पुल को पांच मई को राहगीरों के लिए खोल दिया गया जबकि 10 जून को तोड़ भी दिया जाएगा। स्थानीय लोगों की गुहार पर पांच मई से पुल से आवागमन शुरू किया गया, लेकिन अव्यवस्था के चलते गंगापार कर रहे चार पहिया व दो पहिया वाहन रेत में फंस जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त चकर्ड प्लेट के कारण वाहनों के टायर पंक्चर हो रहे हैं। पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.