प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के 5695 सरकारी स्कूल महज एक शिक्षक के सहारे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में वर्ष 2025-26 के लिए नौ अप्रैल को आयोजित प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में ये तथ्य रखे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2023-24 में यूपी के 2586 परिषदीय प्राथमिक और 3109 उच्च प्राथमिक स्कूलों में केवल एक-एक शिक्षक ही कार्यरत थे। इसी प्रकार 30 से कम नामांकन वाले स्कूलों की संख्या भी काफी अधिक रही। 2023-24 में 7037 प्राथमिक और 1859 उच्च प्राथमिक स्कूलों में 30 से कम बच्चे अध्ययनरत थे। इसके अलावा प्राथमिक स्तर पर 15 से कम छात्रसंख्या स्कूलों में भी काफी वृद्धि हुई है। 2022-23 में 816 की तुलना में 2023-24 में 1329 स्कूल ऐसे थे जहां 15 से कम छात्र थे। कक्षा एक से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.