प्रयागराज, फरवरी 9 -- शांतिपुरम स्थित गुरुकुल मांटेसरी स्कूल में सोमवार को कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन कृपा शंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महक यादव को मिस जीएमएस और रौनक केसरवानी को मिस्टर जीएमएस, नव्या सिंह को रोल मॉडल ऑफ द ईयर, सौम्या सिंह को स्कॉलर ऑफ द ईयर, श्रेया अग्रहरि को आल राउंडर ऑफ द ईयर खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर निदेशक वीरेंद्र सिंह, सह निदेशक ऋतिज विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य अमिता मिश्रा, अलका अग्रवाल, डॉ. वंदना सिंह आदि की उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.