हल्द्वानी, दिसम्बर 13 -- भीमताल। विकास भवन सभागार में शनिवार को उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026-36 लॉन्चिंग कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. नृपेंद्र चौहान ने महक क्रांति नीति के बारे में जानकारी दी। सगंध पौधा केंद्र कैंप के वैज्ञानिक डॉ. ललित अग्रवाल ने कृषकों को सगंध खेती के बारे में जानकारी दी। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश बिष्ट ने कहा महक क्रांति पॉलिसी की लॉन्चिंग से नैनीताल के सगंध कृषक लाभान्वित होंगे। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने कृषकों से महक क्रांति नीति में दिए जाने वाले लाभ से नैनीताल में सगंध पौध की खेती को बढ़ावा देने की अपील की। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, मुख्य उद्यान अधिकारी प्रेम राणा, कमल जोशी, दिनेश सांगुडी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...