ललितपुर, दिसम्बर 30 -- बांसी। कस्बा में बीसीसी क्लब की ओर से आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को सांसद डा. अनुराग शर्मा ने लीग मैच के छठवें मुकाबले का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दीं। महक इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवरों के मैच में सात विकेट के नुकसान पर 177 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें दिग्विजय ने अपनी टीम के लिए 69, वरुण ने 42 रनों की उपयोगी पारी खेली। जवाब में 178 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी कश्यप इलेविन ब्रदर का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और उनकी पूरी टीम मात्र 11वें ओवर में मात्र 107 रन पर सिमट गई और उसे 70 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच में विशिष्ट अतिथियों के रूप में अजय पट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.