हरिद्वार, फरवरी 23 -- डीएम मयूर दीक्षित ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 समाप्ति की ओर है। जिन विभागों ने अब तक पूरी धनराशि खर्च नहीं की है, वे समयबद्ध ढंग से व्यय सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कार्यालय सभागार में जिला योजना, राज्य योजना और बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा हुई। डीएम ने राज्य सेक्टर के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को शीर्ष प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश दिए। बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा में बी-डी श्रेणी में शामिल विभागों को ए-श्रेणी में लाने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। सीएम घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। इस बैठक में सीडीओ ललित नारायण मिश्रा, एडीएम दीपेंद्र सिंह नेगी, डीडीओ वेद प्रकाश, सीएम...