गंगापार, दिसम्बर 1 -- सद्गुरु कबीर आश्रम दुबना गजेड़िया तारा बोंगी के महंत संत हरिप्रसाद साहेब 11 नवम्बर को ब्रम्हलीन हो गये थे। महन्त को उनके आश्रम प्रांगण में उन्हें चिर समाधि दी गई थी। सोमवार को उनकी स्मृति में श्रंद्धाजलि सभा व भंडारे का आयोजन किया गया। स्मृति शेष संत हरिप्रसाद साहेब को श्रद्धांजलि देने अम्बेडकर नगर सैदापुर कबीर आश्रम के महंत संत मुरली साहेब पहुंचे। उन्होंने उनकी स्मृतियों की साझा किया। यासीन पुर हंडिया कबीर आश्रम के मिश्री लाल साहेब, अमरेन्द्र साहेब, विजय चितौरी, राजेन्द्र पटेल, डा. अमर नाथ सिंह, रोशन लाल साहेब, इंद्रजीत साहेब, प्रेम चंद, बेचनलाल विनोदी आदि ने श्रंद्धाजलि अर्पित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.