वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान संवाद। अन्नपूर्णा मंदिर के पीठाधीश्वर महंत शंकरपुरी महाराज के 53वें जन्म दिवस पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और समर्पण की अनंत धारा बही। सोमवार को शिवपुर स्थित विद्यालय में 350 बटुकों ने रामचरित मानस का अखंड पारायण एवं रुद्राभिषेक किया। इसके माध्यम से महंत शंकरपुरी के जीवन में शुभता और स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। वही विश्वनाथ गली स्थित अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में 21ब्राह्मणों ने हवन‑पूजन के साथ माता गर्भगृह में 53 दीप जलाए। मंदिर में आए भक्तों के बीच फल, मीठा और खीर वितरित किया गया। लक्सा स्थित निःशुल्क अस्पताल में आए मरीजों और अन्य लोगों को भी फल एवं मीठा वितरित किया गया। अन्नपूर्णा मंदिर के प्रबंधक काशी मिश्रा ने बताया कि काशी में कोई भूखा नहीं रहेगा, यह संकल्प महंत शंकरपुरी के हाथों निरंतर आगे ब...