वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गुरु रविदास मंदिर के महंत भारत भूषण को 'श्री गुरुजी पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार आगामी 14 फरवरी को जन कल्याण समिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से पुणे में आयोजित समारोह में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले प्रदान करेंगे। पुरस्कार स्वरूप महंत भारत भूषण को एक लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृतिचिह्न दिया जाएगा। कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण जन कल्याण समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाराष्ट्र प्रांत के उपाध्यक्ष विश्वनाथ जालनापूरकर और निधि प्रमुख प्रमोद क्षीरसागर ने सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचकर दिया। इस अवसर पर काशी प्रांत के सह प्रांत कार्यवाह प्रो. राकेश तिवारी और काशी विभाग के विभाग कार्यवाह राजेश विश्वकर्मा भी उ...