देवरिया, फरवरी 22 -- लार(देवरिया), हिन्दुस्तान संवाद। देवाश्रम मठ के प्रबंधकीय अधिकार को लेकर जारी विवाद के बीच अब एक नया मोड़ सामने आया है। पूर्व में अधिकार हस्तांतरण,साक्ष्य और कानूनी तैयारी की चर्चाओं के बीच महंत भगवान गिरि का प्रार्थना पत्र सामने आने से मामला और संवेदनशील हो गया है। महंत ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि बीमारी के दौरान उन्होंने साधु अभयानंद गिरि को केवल अस्थायी रूप से मठ के कार्य देखने की जिम्मेदारी दी थी। इसका अनुचित लाभ उठाकर पूर्ण अधिकार लेने की कोशिश की गई। जिसके बाद उन्होंने अपने अधिकार वापस लेते हुए इसकी जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को भी दे दी। इसके बाद अब उन्हें जान माल की धमकी दी जा रही है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा देने तथा म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.