औरैया, दिसम्बर 16 -- अयाना। अयाना थाना क्षेत्र में वायरल वीडियो के जरिए धार्मिक महंत पर विवादित बयान देने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बबाइन चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ने अयाना थाने में तहरीर देकर बताया कि असेबटा निवासी योगेश यादव ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के औरैया आगमन को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...