देहरादून, जनवरी 9 -- जिला देहरादून वूमेंस लीग टूर्नामेंट 2025-26 की विजेता टीम को पचास हजार, उपविजेता टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। दोनों अंपायरों कोRs.10 हजार, स्कोरर को पांच हजार और कमेंटेटर को ग्यारह हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। यह राशि देने की घोषणा श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के अध्यक्ष देवेन्द्र दास महाराज की ओर से की गई। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीम और मैच अधिकारियों के लिए के लिए भी आकर्षक पुरस्कार राशि घोषित की है। महंत देवेंद्र दास महाराज की ओर से कहा गया कि यह पुरस्कार न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएगा बल्कि स्थानीय स्तर पर महिला क्रिकेट को नई ऊर्जा देगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.