लखनऊ, मार्च 20 -- मड़ियांव कोतवाली में महंत ने मारपीट कर चेन छीने जाने का मुकदमा दर्ज कराया। ठाकुरगंज लालाघाट मंदिर के महंत योगीदेव भोलानाथ 13 मार्च को बड़े भाई पप्पू की मड़ियांव पुराना दाउद नगर स्थित ससुराल गए थे। वापस आते वक्त सौरभ राजपूत ने योगीदेव को गाली दी। विरोध करने पर साथियों के साथ मिल कर मारपीट करने लगा। इस दौरान चांदी की चेन और एक माला आरोपितों ने छीन ली। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानन्द मिश्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.