सीतापुर, जनवरी 5 -- महमूदाबाद, संवाददाता। गोरक्षपीठ गोरखपुर के पूर्व पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को भारत रत्न देने की मांग हुई है। लक्ष्मी, गणेश, सुख समृद्धि कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश सिंह ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर भारत रत्न देने की मांग की है। प्रधानमंत्री मोदी को भेजे गए पत्र में राजेश सिंह ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ का जीवन राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के उत्थान के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित रहा है। उनके निस्वार्थ सेवा, त्याग और राष्ट्रहित में किए गए असाधारण कार्यों को देखते हुए भारत रत्न से सम्मानित किया जाना न केवल संत समाज बल्कि समस्त सनातन समाज के लिए गौरव का विषय होगा। उनके अद्वितीय योगदानों और राष्ट्र के प्रति उनकी निस्वार्थ सेवा को देखते हुए महंत अवैद्यनाथ को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना अति आवश...