बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के परसालाल शाही चौराहे पर स्थित एक मकान में एक युवक ने मच्छरदानी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। सोमवार देर रात की घटना की जानकारी होने घरवालों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। परसालाल शाही निवासी रामचंद्र गुप्ता का बेटा बृजेश गुप्ता (18) घर के सामने ही चाट की दुकान लगाता था। इन दिनों वह कोई काम नहीं कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसका बड़ा भाई दुर्गेश 3 दिन पहले मुंबई से घर आया था। बृजेश उससे महगें मोबाइल की डिमांड कर रहा था। बड़े भाई ने नया मोबाइल दिलाने में असमर्थता जताते हुए अपना ही मोबाइल उसे इस्तेमाल करने को कहा। चर्चा है कि इसी बात से नाराज होकर बृजेश घर के पिछले हिस्से में गया और सोमवार की देर राम करीब साढ़े दस बजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.