औरैया, मार्च 19 -- अजीतमल, संवाददाता। आगामी एक अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर महंगा हो जाएगा। इटावा-चकेरी हाईवे पर अनन्तराम टोल प्लाज़ा पर बढ़ी हुई दरें की वसूली आगामी एक अप्रैल से शुरू हो जाएगी। जिले में अनन्तराम टोल प्लाजा पर 10 से लेकर 80 रुपये तक टोल की दरों में इजाफा होगा। बीस किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए बनने वाले मासिक पास में भी इजाफा होगा। टोल की दरों में इजाफा के बाद इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। क्योंकि टोल दरें बढ़ने के साथ माल वाहक वाहनों के भाड़े में भी ट्रांसपोर्टर बढ़ोतरी करेंगे। वही कैश देकर निकलने वाले वाहनों स्वामियों को भी जेब हल्की करनी पड़ेगी। उन्हें अनन्तराम टोल प्लाजा पार करने के लिए दोगुनी टोल फीस देनी पड़ेगी। गाड़ी खराब होने पर टोल प्लाजा की तरफ से मदद के लिए क्रेन भेजी जाती है। जिसका यूजर को कोई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.