सीवान, फरवरी 1 -- सीवान/गुठनी। डरौला गांव में बिना कनेक्शन का बिजली जलाना महंगा पड़ा। गुठनी थाने में दिए आवेदन में जेई अवनीश सिंह ने बताया कि बिजली चोरी की सूचना पर परिसर की जांच की गई। एलटी लाइन में डायरेक्ट टोका फंसाकर बिजली चोरी की जा रही थी। जांच के दौरान परिसर का कुल भार 18 वॉट घरेलू श्रेणी में पाया गया। तीन हजार एक सौ 41 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि में समझौता की राशि शामिल नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...