उरई, दिसम्बर 11 -- कोंच।नदीगांव के शिवनी बुजुर्ग में बुधवार रात को शादी समारोह चल रहा था और द्वाराचार के समय डीजे पर डांस हो रहा था। तभी दनादन 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। आसपास के घरों के लोग दहशत में आ गए। बंदूक से निकले छर्रे लगने से तीन लोग घायल हो गए। कोंच सर्किल के थाना नदीगांव क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम शिवनी बुजुर्ग में बुधवार रात 10 दिसंबर को बेटी आकांक्षा की शादी थी। बारात मैनपुरी से आई थी और दूल्हा अंकेश घोड़े पर सवार था जबकि डीजे पर डांस चल रहा था गाना था तमंचे पर डिस्को और तभी दूल्हे अंकेश का चचेरा भाई शिवम श्रीवास्तव हाथ में 12 बोर बंदूक लेकर डांस कर रहा था और उसने हर्ष फायरिंग कर दी। एक साथ दनादन 4 से 5 राउंड फायर किए गए। जिसके छर्रे निकल वहां लड़की के चाचा शेर सिंह और लड़की के भाई हेमंत और दूल्हे की भतीजे को लगे। पुलिस न...