प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- करेली के गौसनगर निवासी एक युवती को गूगल से अल्ट्रासाउंड सेंटर का नंबर तलाशना महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने एक लाख रुपये ठग लिए। युवती ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शबाना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अक्तूबर में गूगल पर कामरा अल्ट्रासाउंड का नंबर खोजा। कॉल करने पर बात करने वाले ने कहा कि नंबर के लिए दस रुपये ऑनलाइन पेमेंट करना होगा। इसके लिए उसने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उसे डाउनलोड कराकर पैसे डालने को कहा, लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं हुए। तीन दिन बाद दूसरे नंबर से उसे कॉल किया और भेजे गए एप को कैंसिल करने को बोला। शबाना के मुताबिक उसके बताए अनुसार उसने एप को कैंसिल कर दिया। तीन दिन बाद उसके खाते से पांच बार में एक लाख रुपये निकाले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.